- गोवर्धन में आगरा कैनाल में माधुरी कुंड में एक युवक का शव उतराता मिला। अड़ीग चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
युवक सलेटी रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर, हाथ में घड़ी पहने हुए था। शर्ट की जेब से पुलिस ने छह सौ रुपए मिले। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।थाना गोवर्धन क्षेत्र के आगरा कैनाल में एक युवक का शव आगरा कैनाल में अड़ीग के माधुरी कुंड में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अड़ीग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शर्ट की जेब से पुलिस ने एक सौ और पांच सौ को नोट बरामद किया। शव दो दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था।
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि माधुरी कुंड के पास आगरा कैनाल में एक युवक के शव उतराता होने की सूचना मिली थी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।








